स्कॉलर्स प्लेवेज इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव “स्फूर्ति–6” धूमधाम से सम्पन्न
भूतपूर्व छात्रों का मिलन समारोह, सभी का मोमेंटो देकर सम्मान
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
स्कॉलर्स प्लेवेज इंटर कॉलेज, गोविंद नगर का वार्षिकोत्सव 2025 अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद दिवस प्रतियोगिता “स्फूर्ति–6th” का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। साथ ही भूतपूर्व छात्र/छात्रा मिलन समारोह (सत्र 2010 से सत्र 2020) का आयोजन भी किया गया। यह भव्य कार्यक्रम स्वर्गीय रतनलाल शर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम, किदवई नगर, कानपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमिला पाण्डेय (महापौर, कानपुर नगर निगम), महेश त्रिवेदी (विधायक, किदवई नगर), प्रकाश पाल (अध्यक्ष, भाजपा कानपुर बुन्देलखंड) उपस्थित रहे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में शिवराम सिंह (अध्यक्ष, भा.ज.पा. कानपुर-दक्षिण), नवीन पंडित (वरिष्ठ सभासद) तथा नेहा शुक्ला समारोह में शामिल रहीं। द्वितीय सत्र में हाई कोर्ट के रीडर ने विद्यालय प्रबंध समिति के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत व मार्च-पास्ट ने सभी का मन मोह लिया।
भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित मिलन समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति ने सभी को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष शकुन्तला देवी, संचालक सुशील कुमार, सचिव गिरिश मल्होत्रा, प्रधानाचार्या प्रेमलता श्रीवास्तव, एवं सोमिल मल्होत्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालेछात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह, ऊर्जा और आनंद का वातावरण बना रहा।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 