बेकनगंज पुलिस ने गुमशुदा 2 वर्षीय बच्चों को 30 मिनट में किया बरामद
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
बेकनगंज थाना क्षेत्र के एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को अपने परिवार से बिछड़े 2 वर्षीय एक बच्चे को पुलिस ने मात्र 30 मिनट के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय नागरिकों ने जमकर प्रशंसा की है घटनाक्रम के अनुसार, फतेहपुर जनपद के बिंदकी जुगनी, पोस्ट मडरम निवासी सैफ खान (पुत्र मोहम्मद बकार) नामक 2 वर्षीय बालक बेकनगंज बाजार में अचानक अपने परिवार से बिछड़ गया बाजार की भीड़-भाड़ में जब परिजनों ने बच्चे को अपने आस-पास नहीं पाया तो उनमें हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बेकनगंज पुलिस को दी, सूचना प्राप्त होते ही थाना बेकनगंज पुलिस ने बिना एक क्षण गंवाए बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी पुलिस टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र में सतर्कता और तीव्र कार्यवाही के साथ तलाशी अभियान चलाया पुलिस के प्रभावी प्रयासों और सघन खोजबीन के परिणामस्वरूप, बच्चे को गुमशुदगी की सूचना मिलने के केवल 30 मिनट के भीतर ही सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया, सुरक्षित बरामद किए गए बच्चे सैफ खान को उसकी माता उकसा के सुपुर्द किया गया अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की साँस ली इस भावुक क्षण में परिजनों ने बेकनगंज पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया थाना बेकनगंज पुलिस द्वारा किए गए इस त्वरित, प्रभावी एवं सराहनीय कार्य की स्थानीय नागरिकों ने भी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए करते हुए आभार व्यक्त किया है।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 