संविधान दिवस पर यातायात व साइबर सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल में यातायात एवं सड़क सुरक्षा तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, साइबर क्राइम थाना उरई से प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या, सब-इंस्पेक्टर साइबर क्राइम शिवेंद्र सिंह परमार ने विद्यार्थियों के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात संकेतों के पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचाव। छात्रों एवं स्कूल स्टाफ ने यातायात नियमों को पालन करने के लिए शपथ ली। उन्होंने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रकारों जैसे ओटीपी फ्रॉड, बैंक खाते से जुड़ी धोखाधड़ी, फेक लिंक, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग एवं ऑनलाइन गेम/ऐप के माध्यम से ठगी आदि पर विस्तृत जानकारी दी और साइबर क्राइम की स्थिति में बिना देरी किए टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर त्वरित सहायता प्राप्त करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य मनीष कुमार निरंजन ने आभार जताया। विद्यालय प्रबंध निदेशक सुरेंद्र कुमार निरंजन, सह निदेशक हरे कृष्णा निरंजन, जिया वर्मा, प्राची याज्ञिक, महक पटेल ने संविधान दिवस पर प्रकाश डाला। इधर, एसआरपी इंटर कॉलेज में निबंध, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने संविधान के इतिहास, महत्व और नागरिक कर्तव्यों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रभारी प्रधानाचार्य अतुल, अवनीश लोहिया, अतुल कुमार, कमलेश निरंजन आदि रहे। इधर ग्राम अंडा के महंत कृष्ण दास इंटर कॉलेज में समर्पण जन कल्याण समिति द्वारा संविधान दिवस का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान ग्राम चमेंड, अंडा व देवगांव के बच्चों ने संविधान जागरूकता पर आधारित नाटक, गीत, नृत्य, भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी, बुंदेली गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार 