प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, 10 से ज़्यादा फायर यूनिट्स ने कड़ी मेहनत कर बुझाई आग
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
थाना रायपुरवा क्षेत्र अंतर्गत राखी मंडी में स्थित एक प्लास्टिक कारखाने में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई यह आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए जनपद के एक दर्जन से अधिक फायर यूनिट्स को मोर्चा संभालना पड़ा, मिनी कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना सुबह 4:32 बजे मिली सूचना मिलते ही, दमकल विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए अग्निशमन विभाग लाटूश रोड से कैलाश चन्द्रा अपनी पूरी टीम के साथ और मोहम्मद शमीम तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य की निगरानी की, लाटूश रोड और पनकी फायर स्टेशनों के अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए तत्काल कार्यवाही शुरू की, आग की भयावहता को देखते हुए, अग्निशमन विभाग की कुल 10 यूनिट्स को घटनास्थल पर भेजा गया आग बुझाने के लिए लाटूश, कर्नलगंज, पनकी और फजलगंज फायर स्टेशनों की टीमें तुरंत जुट गईं इसके अतिरिक्त, आग पर तेजी से काबू पाने के लिए जाजमऊ और बिठूर से भी मदद मंगाई गई, अधिकारियों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद, आग को अब सीमित कर दिया गया है फिलहाल, आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है समय रहते दमकल विभाग की सक्रियता और त्वरित कार्यवाही के कारण एक बड़ा नुकसान टल गया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम
समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बिल्हौर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया
कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन विस्तार पर बैठक, उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन देने के दिये गये निर्देश
डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़ 