धर्म ध्वजा की स्थापना पर हनुमान चालीसा वा सुंदरकांड का पाठ मिष्ठान वितरण
नई दिल्ली/उपदेश टाइम्स
हिंदू राहुल मिश्रा राष्ट्रीय हिंन्दु परिषद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि राष्ट्रीय हिन्दू परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से हम सभी हिन्दूओं के बलिदान और इंतजार की समय बेला खत्म हो गई है मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है और उसमें धर्म ध्वज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से लग चुकी है। सनातन धर्म रामराज्य की स्थापना धर्म ध्वजा रोहण के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने जगह जगह ध्वजारोहण किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया, हिन्दू राहुल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश में ध्वजारोहण और हनुमान चालीसा के पाठ के कार्यक्रम आयोजित किए गए,। पूजा कालोनी गाजियाबाद में श्री बालाजी जी धाम में प्रदेश अध्यक्ष ने भी हनुमान चालीसा का पाठ करके धार्मिक भावनाओं से लोगों को ओत प्रोत कर दिया ।इस अवसर पर मंदिर के मंहत जितेन्द्र मिश्रा और गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष राकेश राय तथा बहुत से भक्त गण सम्मिलित हुए। दूसरी ओर एटा जिला के जिलाध्यक्ष सचिन शुक्ला, आर एच पी द्वारा नगला गिरधर में मंदिर पर सनातन धर्म के ध्वजारोहण पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । कासगंज जिला प्रभारी निरज भारद्वाज ने आवास विकास कालोनी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया था। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की बहन कुमारी अर्चना राजावत की ओर से छोटे छोटे बच्चों को राम जानकी की झांकी बनाकर सम्मानित करने और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किये जाने के समाचार प्राप्त हुआ है।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 