कमिश्नरेट कानपुर नगर में यू पी 112 का व्यापक प्रचार अभियान चलाया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस अधीक्षक, प्रशासन मुख्यालय यूपी-112, लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आपात सेवा यूपी-112 व उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु एक विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत कमिश्नरेट कानपुर नगर के भीड़-भाड़ वाले स्थान घंटाघर चौराहा थाना हरवंश मोहाल, गोल चौराहा थाना काकादेव, विजयनगर चौराहा थाना फजलगंज पर मुख्यालय यूपी-112 लखनऊ के द्वारा भेजी गई टीम ने नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी वैन के माध्यम से यूपी-112 की सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, जिसमें कमिश्नरेट कानपुर नगर के यूपी-112 के प्रभारी निरीक्षक केपी गौड, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 दुर्गा प्रसाद, यूपी-112 में नियुक्त पुलिस कर्मी मय पीटी जेड कैमरा युक्त पीआरवी वाहन एवं सम्बन्धित क्षेत्र के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 