घाटमपुर में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन
कानपुर नगर, युवा कल्याण विभाग द्वारा घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 24 से 26 नवम्बर, 2025 तक बीआरसी ग्राउंड, घाटमपुर में किया जा रहा है। आज दिनांक 25 नवम्बर, 2025 को स्पर्धा के पाँचवें चरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र देवेंद्र सिंह भोले द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांसद ने अपने आशीर्वचनों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आज आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लंबी कूद सब-जूनियर बालक वर्ग में हिमांशू प्रथम रहे। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में विशाल स्टार टीम प्रथम रही। सब-जूनियर बालिका कबड्डी में एम.जी. एजुकेशन सेंटर चंवर प्रथम और चीना पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में शाखा वारियर्स की टीम प्रथम रही, जबकि सीनियर बालक वर्ग में डी सेवन क्लब प्रथम स्थान पर रहा। बालिका जूनियर कबड्डी वर्ग में आर्यावर्त की टीम प्रथम रही।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में मुस्कान प्रथम, रिया द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं। 200 मीटर सब-जूनियर बालिका वर्ग में मिनी पाल प्रथम, आरोही द्वितीय और अंशी तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में मिनी पाल प्रथम, रिया द्वितीय और अपर्णा तृतीय रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में निखिल प्रथम और अंशु द्वितीय रहे। 100 मीटर सब-जूनियर बालक वर्ग में अशुतोष प्रथम रहे। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में आयुष सिंह प्रथम और अंकुश द्वितीय स्थान पर रहे।
बैडमिंटन सीनियर बालक वर्ग में रेहान प्रथम और नवनीत द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में दीपक प्रथम स्थान पर रहे। बैडमिंटन बालिका वर्ग में काजल प्रथम और आंचल द्वितीय स्थान पर रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में घाटमपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सांसद अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र देवेंद्र सिंह भोले, विधायक प्रतिनिधि सत्यम सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी घाटमपुर एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी कानपुर नगर उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस 26 नवम्बर, 2025 को भारोत्तोलन, कुश्ती एवं जूडो प्रतियोगिताओं का आयोजन सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज, घाटमपुर में तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण स्टेडियम, तेजपुर पतारा में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 