बड़ा चौराहा कानपुर में चला जागरूकता अभियान उप निरीक्षक भोजराज सिंह ने दिलाई ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स। बड़ा चौराहा पर यातायात मांह अभियान के अंतर्गत सोमवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। अभियान की अगुवाई उप निरीक्षक यातायात भोजराज सिंह ने की। उनके साथ ट्रैफिक आरक्षी आशीष कुमार पाल, होमगार्ड कुलदीप द्विवेदी तथा आशीष पाल मौजूद रहे। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर एवं हेलमेट पहनकर चलने के लिए प्रेरित किया गया। उप निरीक्षक भोजराज सिंह ने बताया कि ट्रैफिक विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की कड़ी मेहनत के बावजूद कई लोग अभी भी हेलमेट को महत्व नहीं देते और सीट बेल्ट लगाने को जरूरी नहीं समझते। ऐसे में जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
अभियान में कुछ वाहन चालकों के चालान भी किए गए, जबकि कई लोगों को समझाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
उप निरीक्षक भोजराज सिंह ने कहा— “आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है, नियमों का पालन कीजिए और सुरक्षित घर लौटिए।”

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 