एनसीसी दिवस पर कैडेट्स ने दिखाई अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
राधिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, न्यू आज़ाद नगर में एनसीसी दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम और प्रभाव फेरी निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मैनेजिंग डायरेक्टर एल.एल. पाण्डेय एवं जिला महामंत्री राम बहादुर यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कैडेट्स ने देशभक्ति के जोश से भरकर 5 किलोमीटर लंबी प्रभाव फेरी निकाली, जिसमें “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” जैसे गगनभेदी नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। एनसीसी जवानों ने अनुशासन, ऊर्जा और एकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर एल.एल. पाण्डेय ने कहा कि एनसीसी बच्चों में राष्ट्रप्रेम का दीप जलाकर उन्हें सही दिशा प्रदान करती है, जिससे युवा भटकने के बजाय देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
इस मौके पर प्रधानाचार्य आशीष पाण्डेय, एनसीसी इंस्ट्रक्टर प्रकाश, आकाश तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 