वैलेंटाइन वीक में लौटेगी सच्ची मोहब्बत सिद्धांत–मृणाल की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री
मुंबई (अनिल बेदाग) : ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शन्स ने अपनी नई रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ का फर्स्ट लुक बेहद अनोखे अंदाज़ में पेश किया है, जिसने रिलीज़ होते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मॉडर्न लव स्टोरी की दुनिया में ओल्ड स्कूल रोमांस का ये नया तड़का न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि दिल को एक खास सुकून देने वाला भी है। एनीमेशन ट्रीटमेंट, सौम्य रंगों और सुरीली धुनों के साथ तैयार किए गए इस अनाउंसमेंट वीडियो ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है।
फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार कर रहे हैं, जिनकी कहानी कहने की शैली हमेशा भावनाओं को सबसे आगे रखती है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी एक बार फिर अपने अभिनय की गहराई दिखाते नजर आएंगे, जबकि मृणाल ठाकुर अपनी संवेदनशील परफॉर्मेंस से कहानी में भावनाओं की परतें जोड़ती दिखेंगी। दोनों की जोड़ी को वैलेंटाइन वीक पर इस साल की सबसे प्यारी ऑन-स्क्रीन पेयरिंग बताया जा रहा है।
पहले वीडियो में शहर को पुरानी यादों के रंगों में डूबा दिखाया गया है—न कोई भारी-भरकम संवाद, न ओवरड्रामैटिक पल—बस साफ, सरल, दिल को छू लेने वाले दृश्य। यह वही एहसास है जो किसी पुराने फोटो एलबम में बसी मोहब्बत की यादों जैसा लगता है। और जो म्यूजिक है—वह बिल्कुल ताज़ा, फिर भी पुरानी धुनों की गर्माहट लिए हुए, जो कानों में पड़ते ही दिल को सुकून दे जाता है।
फिल्म का संगीत इसका सबसे खूबसूरत पहलू माना जा रहा है। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा द्वारा प्रोड्यूस्ड है, और रवि उदयवार फिल्म्स के सहयोग से बनाई जा रही है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की यह खूबसूरत लव स्टोरी 20 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी ‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
अब सुरों की दुनिया में छाएंगे जय प्रकाश मिश्रा
‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस ‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी ‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?
प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
‘बांद्रा बॉय’ : जब मीडिया ने अदालत बनने की ठानी, तब सच हार गया 