40 साल बाद हत्या का वांछित अभियुक्त गोंडा से गिरफ्तार नाम बदलकर रह रहा था आरोपी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की फीलखाना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है लगभग 40 वर्षों से अधिक समय से फरार चल रहे एक हत्या के गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने उसकी नई पहचान और पते से जनपद गोंडा से धर दबोचा है पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के विशेष अभियान के तहत, इस गिरफ्तारी को दिनांक 20.11.2025 की रात्रि में अंजाम दिया गया, यह मामला फीलखाना थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर 1982 को हुई एक जघन्य हत्या की घटना से जुड़ा है, जिसके संबंध में मुकदमा अधिनियम संख्या 332/1982, धारा 302/147/ 148/149 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था अभियुक्त प्रेम कुमार उर्फ प्रेम प्रकाश उर्फ पप्पू पुत्र रामस्वरूप, जो मूल रूप से कानपुर के बंगाली मोहाल का निवासी था, इस मामले में वांछित था, पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी घटना के बाद जमानत पाने में सफल रहा, लेकिन वर्ष 1985 में जब मामला उच्च न्यायालय इलाहाबाद में क्रिमिनल अपील संख्या 976/1985 के तहत पहुंचा, तो वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ इसके बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते उच्च न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि लगभग 70 वर्षीय इस शातिर अपराधी ने कानून की नजरों से बचने के लिए अपनी पूरी पहचान बदल ली थी कानपुर का अपना पता (35/96 बंगाली मोहाल) छोड़कर, वह अपने पैतृक निवास, जनपद गोंडा के ग्राम बिरतिहन पुरवा में जाकर छिप गया, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना नाम बदलकर प्रेम कुमार रख लिया और गोंडा के पते पर अपना आधार कार्ड बनवाकर एक नया जीवन व्यतीत कर रहा था उसकी इस नई पहचान के कारण पिछले चार दशकों से उसके निवास स्थान का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था, पुलिस कमिश्नरेट द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में एक टीम को इस पुराने मामले की छानबीन का जिम्मा सौंपा गया टीम ने तकनीकी और पारंपरिक माध्यमों से गहराई से छानबीन की, जिसके बाद आरोपी के बिरतिहन पुरवा, गोंडा में छिपे होने की सटीक जानकारी मिली, इस सूचना पर, फीलखाना पुलिस की विशेष टीम ने गोंडा में दबिश दी और फरार चल रहे प्रेम कुमार उर्फ प्रेम प्रकाश उर्फ पप्पू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह दुबारा जेल जाने के डर से नाम बदलकर और पता छिपाकर रह रहा था, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इस ऐतिहासिक गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम की सराहना की है गिरफ्तार अभियुक्त को अब उच्च न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के तहत आगे की विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक शरद तिलारा (थाना फीलखाना) के नेतृत्व में अति. निरीक्षक जावेद अहमद, उपनिरीक्षक आशुतोष दीक्षित, उपनिरीक्षक दीपक शर्मा, हेड कांस्टेबल राम औतार सिंह और कांस्टेबल सिद्धांत की सराहनीय भूमिका रही

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 