जनपद गोण्डा में धान क्रय वर्ष 2025-26 का हुआ शुभारंभ, किसानों को उचित मूल्य दिलाने और पारदर्शी क्रय व्यवस्था सुनिश्चित कराने का उद्देश्य-जिलाधिकारी
गोण्डा, जनपद में धान क्रय वर्ष 2025-26 का शुभारंभ आज राजकीय धान क्रय केन्द्र हलधरमऊ से हुआ। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार किसानों को उचित मूल्य दिलाने और पारदर्शी क्रय व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया गया है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी करनैलगंज सुश्री नेहा मिश्रा तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्री एन.के. पाठक की उपस्थिति में केंद्र पर आए हुए किसानों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात केंद्र पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनके सुझावों को जाना गया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर उनकी उपज का क्रय किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुभारंभ के अवसर पर केंद्र पर किसानों से कुल 25 क्विंटल धान की खरीद की गई, जिससे धान क्रय सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि जनपद में स्थापित सभी धान क्रय केंद्रों पर धान क्रय कार्य पूर्ण पारदर्शिता और किसानों की सुविधा को प्राथमिकता में रखकर किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज को नजदीकी क्रय केंद्र पर बेचें और क्रय केंद्रों पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा तौल, भुगतान और बोरे की उपलब्धता की नियमित समीक्षा की जाए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य विभाग के अधिकारी, लेखपाल, क्रय केंद्र प्रभारी तथा किसान उपस्थित रहे।
*राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज गोंडा*

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात पाने का लगाया गुहार
पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न 