1997 बैच के आईपीएस रघुवीर लाल बने पुलिस कमिश्नर कानपुर
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को चार सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए, इसी क्रम में 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवीर लाल को कानपुर नगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह इस समय एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात हैं 1992 बैच के आईपीएस दीपेश जुनेजा से सीआईडी का कार्यभार वापस ले लिया गया है। अब वह अभियोजन के डी जी रहेंगे। साइबर क्राइम में तैनात डी जी विनोद कुमार सिंह को सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है लखनऊ रेंज के आई जी तरुण गावा को आई जी लखनऊ रेंज की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी इन्हें दी गई है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अखिल कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 25 अगस्त को केंद्र में डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी ई ओ बनाया गया था। अखिल कुमार जी के कार्यकाल में अपराधियों भू माफियाओं की हालत पतली हो गई है। अगर हम उनके व्यवहार की बात करें तो बहुत ही विनम्र मृदभाषी और न्याय प्रिय है।

औचक निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले, डीएम ने वेतन रोका
कानपुर नगर की पहली आईएसओ सर्टिफाइड तहसील बनी घाटमपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एमएसएमई विकास कार्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, 47 दिव्यांगजनों को जारी हुए प्रमाण पत्र
जिलाधिकारी ने तहसील घाटमपुर कार्यालय का किया निरीक्षण
टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत 