महिला के घर ईंट-पत्थर चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
थाना काकादेव क्षेत्र में महिला के घर ईंट-पत्थर चलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 03 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 11:30 बजे की है, जब शुभम गौतम, राहुल कुमार व अन्य कुछ युवक अचानक श्रीमती साधना दीक्षित पत्नी विक्रम दीक्षित निवासी एल ब्लॉक काकादेव के घर पर हमला बोलते हुए गाली-गलौज और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पीड़िता की तहरीर पर थाना काकादेव पुलिस ने मुकदमा संख्या 260/25 धारा 352/351(3) भा.दं.सं. व 125 बी.एन.एस.एस. के तहत शुभम गौतम, राहुल कुमार, आनंद साविता व अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। ऑपरेशन निरीक्षण के तहत सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों की पहचान की और दिनांक 05.10.25 को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियो में राहुल कुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी रावतपुर शुभम गौतम पुत्र मुन्ना गौतम, निवासी रावतपुर को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार,शेष फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

औचक निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले, डीएम ने वेतन रोका
कानपुर नगर की पहली आईएसओ सर्टिफाइड तहसील बनी घाटमपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एमएसएमई विकास कार्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, 47 दिव्यांगजनों को जारी हुए प्रमाण पत्र
जिलाधिकारी ने तहसील घाटमपुर कार्यालय का किया निरीक्षण
टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत 