जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज में मेनोपॉज व बोन हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
87 महिलाओं की हुई नि:शुल्क बीएमडी जांच, 80% में मिला ऑस्टियोपेनिया, 14% ऑस्टियोपोरोसिस
विशेषज्ञों ने दिया महिलाओं को संतुलित आहार और जीवनशैली सुधार का संदेश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के तहत जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा 17 सितम्बर 2025, बुधवार को मेनोपॉज एवं बोन हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम (BMD Camp) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. संजय कला एवं उप प्राचार्य डॉ. ऋतु गर्ग, विभागाध्यक्ष डॉ. रेणु गुप्ता और नोडल ऑफिसर डॉ. नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।
डॉ. नीना गुप्ता ने कहा कि रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में हार्मोनल बदलाव व कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। डॉ. रेणु गुप्ता ने मेनोपॉज के पश्चात समय पर स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 87 महिलाओं की नि:शुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच की गई। इसमें 80% महिलाओं में ऑस्टियोपेनिया और 14% महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस पाया गया।
इस अवसर पर डॉ. शैली अग्रवाल ने ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव और सही जानकारी की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “मेनोपॉज को डर या झिझक से नहीं, बल्कि जागरूकता और आत्मविश्वास से स्वीकार करना चाहिए।”महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने सवालों के जवाब पाए।
कार्यक्रम में डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. पंखुड़ी जायसवाल, डॉ. नूर फातिमा समेत विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा।

समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 