साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगी अदाकारा रश्मिका मंदाना
बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला के द्वारा निर्मित फिल्म ‘सिकंदर’ में, ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अदाकारा रश्मिका मंदाना, अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आएगी। ‘सिकंदर’ टाइटल ने सिनेदर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस इन दिनों काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के पूर्व सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी, ‘किक’, ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है। इस फिल्म के निर्देशक ए.आर. मुरुगडोस हैं, जिन्हें ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, इस प्रोजेक्ट में अपना कलात्मक जादुई स्पर्श जोड़ रहे हैं, जो एक ना भूलने वाली फिल्म के अनुभव की गारंटी देता है। यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पर दस्तक देने वाली है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल हैंडल पर ऑफिशियल तौर पर इस खबर की घोषणा की है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का
‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, फैमिली ऑडियंस ने बनाया सरप्राइज हिट
‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान ‘ऑपरेशन गंगा’ को रियल बनाएंगी वर्लिन पंवार
अब भंसाली की भव्य दुनिया में दिखेगा रणबीर-आलिया-विक्की का जलवा ‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम
चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू ‘GDN’ की सफलता में आर. माधवन का जुनून रंग लाया
मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार लक्ष्य के साथ रोमांस करेंगी वेदिका पिंटो वेदिका पिंटो और लक्ष्य की नई जोड़ी मचाएगी हलचल 