जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया
उपदेश टाइम्स समाचार पत्र ब्यूरो चीफ संतोष कुमार जौनपुर उत्तर प्रदेश
। किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुयी उसे तत्काल निस्तारित करें। उन्होने कहा कि किसानों की समस्यओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान दिवस आयोजन करने का उददेश्य है कि किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाए और उनसे जुडी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित की जाए।
जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किसानों को वाल और टेबल कैलेण्डर, बैग एवं प्राकृतिक खेती के विषय पर आधारित चार्ट वितरित किया गया।
डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र 17 मार्च से संचालित हो गए हैं। इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में गत वर्ष से 150 रुपए प्रति कुंतल की वृद्धि हुई है। प्रति कुंतल गेहूं की एमएसपी 2425 रुपए है। गेहूं विक्रय के लिए किसान बंधु किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं। किसान बंधु द्वारा स्वयं अपने मोबाइल में किसान मित्र ऐप डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा अपने नजदीकी किसी भी धान क्रय केंद्र पर जाकर निःशुल्क अपना पंजीकरण करा सकते हैं।किसान बंधुओं की सुविधा के लिए जिलाधिकारी द्वारा कुल 40 मोबाइल क्रय केंद्र भी बनाए गए हैं। जिस गांव में एक ट्रक लोड गेहूं मिलने की संभावना हो, वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से किसान के घर जाकर तौल कराई जाएगी। एक दिन पहले किसान बंधु कंट्रोल रूम के नम्बर 05452350857 पर गेहूं तौल के लिए फोन कर सकते हैं।
कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र सोनकर ने किसानों को बताया कि अधिक से अधिक वर्मी कंपोस्ट बनाकर खेत में डाले जिससे मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी और गुणवत्ता युक्त अन्न उगाया जा सकेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप निदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी, सहित अन्य अधिकारीगण और किसान उपस्थित रहे।

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी 