म्यूजिक वीडियो ‘एक हसीना थी’ सारेगामा म्यूजिक पर लॉन्च होगा
सपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हरिओम शर्मा द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘एक हसीना थी’ की शूटिंग गोरेगांव फिल्मसिटी में हुई है जो लगभग पूरी हो चुकी है। रोहिन बनर्जी द्वारा निर्देशित इस म्यूजिक वीडियो को संगीतप्रेमियों के लिए बहुत जल्द ही सारेगामा म्यूजिक पर लॉन्च किया जाएगा। इस म्यूजिक वीडियो में पुराने गाने को रीक्रीएट कर एक नई स्टोरी बनाई गई है। इस म्यूजिक वीडियो के कोरियोग्राफर एग्नेश हैमिल्टन, प्रोडक्शन मैनेजर गौरी दास, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नटवर चावड़ा हैं तथा म्यूजिक को रीक्रिएट किया है देव आशीष ने। म्यूजिक वीडियो ‘एक हसीना थी’ के मुख्य कलाकार असीम पटवारी, शिवानी गिरी, आशिता जैन, बबीता मिश्रा, समीक्षा गोस्वामी और आयुषी तिवारी हैं। हरियाणा के गुड़गांव के भोड़ाकला के मूल निवासी हरिओम शर्मा ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों और सीरियल का निर्माण किया है। इन्होंने बतौर निर्माता मराठी फिल्म ‘थाम्ब लक्ष्मी थाम्ब’ बनाया था जिसमें अभिनेत्री नगमा मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्म ‘कमाल धमाल’ बनाया और कसाब पर बेस्ड फिल्म ‘टेरेरिस्ट- देश के दुश्मन’ बनाई है। नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी फिल्म निर्माता हरिओम शर्मा फ़िलवक़्त दूरदर्शन के लिए धारावाहिक ‘वसुंधरा’ का भी निर्माण कर रहे हैं जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार काम कर रहे हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल
गुलाबी जलवे में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने लूटी महफ़िल, जब उर्वशी रौतेला ने बिखेरा गुलाबी जलवा, गुलाबी जादू में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने मचाया धमाल
बैंगल्स” में फिर चमकी संजू–ईशा की जोड़ी संजू–ईशा की केमिस्ट्री फिर लौटी, “बैंगल्स” में देसी बीट्स का ग्लोबल ट्विस्ट “बैंगल्स” में संजू–ईशा की हिट केमिस्ट्री 