टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हुई फिल्म ‘केसरी वीर : लेजेंड्स ऑफ सोमनाथ
चौहान स्टूडियो के बैनर तले कानू चौहान द्वारा निर्मित और प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा ‘केसरी वीर : लेजेंड्स ऑफ सोमनाथ’, टॉप पांच नई भारतीय फिल्मों की सूची में स्थान पा चुकी है। हाल ही में जारी किए गए इस फिल्म के टीज़र ने सिनेप्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, और सूरज पंचोली स्टारर इस फिल्म ने क्रिटिक्स द्वारा 7.45% की प्रभावशाली प्रतिक्रिया प्राप्त की, जिससे यह फिल्म सलमान खान की ‘सिकंदर’ और सोहम शाह की ‘क्रेजी’ के साथ सूची में जगह बनाने में सफल रही। इस फिल्म में सुनील शेट्टी जहां एक नायक के रूप में दिखाई देंगे, वहीं सूरज पंचोली वीर हमीरजी गोहिल की कहानी को जीवित करेंगे, जिन्होंने 14वीं सदी में गुजरात के सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए वीरता से युद्ध लड़ा था। विवेक ओबेरॉय खलनायक जफर के रूप में नजर आएंगे, जो गुजरात में धार्मिक आधार पर जनता को धर्मांतरण करने के लिए आते हैं। इसके अलावा डेब्यू एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा फिल्म में प्रमुख महिला किरदार राफाल के रूप में दिखाई देंगी, जो सूरज पंचोली के साथ रोमांटिक संबंध साझा करेंगी। यह फिल्म पैनोरमा स्टूडियो वर्ल्डवाइड द्वारा रिलीज़ की जाएगी, जो इस वर्ष देश के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 