शम्स दुर्रानी के निर्देशन में बन रही संथाली फिल्म ‘बहा जानम’ में नजर आएंगे अभिनेता बृज गोपाल
लगभग 400 फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता बृज गोपाल, शम्स दुर्रानी के निर्देशन में बन रही संथाली फिल्म ‘बहा जानम’ में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। ‘बहा जनम’ का हिंदी में अर्थ फूल कांटे होता है। पिछले दिनों रांची ( झारखंड ) स्थित होटल आर्ची रीजेंसी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान निर्देशक शम्स दुर्रानी ने इस बात की जानकारी बॉलीवुड फिल्म निर्माता पिंटू दुर्रानी की उपस्थिति में दी। पीडी एंटरटेनमेंट और एमटी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले संथाली भाषा में बन रही फिल्म ‘बहा जानम’ के निर्माता टिटुल मंडल एवं मोहिनी कुमारी हैं। फिल्म के लेखक तनवीर दुर्रानी एवं कार्यकारी निर्माता अजय कुमार हैं। इस फिल्म के प्रमुख कलाकारों में सुमित कुमार, सौम्या सिन्हा, यथार्थ सिन्हा, ए जे नंदिता मंडल, सुमोना मंडल, टिटुल मंडल, सोमा मंडल, अजय सिन्हा, मोहिनी कुमारी, आज़म अहमद तथा असद खान (टाइगर) के नाम उल्लेखनीय हैं। संथाली भाषा में बन रही इस फिल्म में झारखंड, बिहार एवं उड़ीसा के कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान, यूनेस्को सम्मान से जगमगाया उर्वशी रौतेला का वैश्विक सफर, उर्वशी रौतेला बनीं ग्लोबल गौरव, यूनेस्को ने दिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल
गुलाबी जलवे में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने लूटी महफ़िल, जब उर्वशी रौतेला ने बिखेरा गुलाबी जलवा, गुलाबी जादू में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने मचाया धमाल 