मायथोलॉजी सीरियल या फिल्म करना चाहती है अर्पिता दास
मुंबई (अनिल बेदाग) : कोलकाता के पास एक छोटे से शहर की रहने वाली अर्पिता दास एक मॉडल, अभिनेत्री और डांसर है। इन्होंने कोलकाता से अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत कर चार पांच बांग्ला सीरियल में काम किया है। उसके बाद सूरत में कई ब्रांड्स की एड फिल्म की।
अर्पिता अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित है। वह फिल्म्स और टीवी सीरियल में अभिनय करना चाहती है। उनकी इच्छा है कि वह हिंदी मायथोलॉजी सीरियल या फिल्म में काम करे। वैसे अर्पिता को बांग्ला मायथोलॉजी सीरियल ‘मंगल चंडी’ में काम करने का मौका मिल चुका है। अर्पिता बचपन से ही अपने काम के प्रति समर्पित है। जो भी कार्य हो, वह पूरे जुनून और लगन से करती है। वह हॉलीवुड अभिनेत्री ऐंजलिना जोली से प्रभावित हैं। हैरी पॉटर, लार्ड ऑफ द रिंग्स जैसी फैंटसी और अनोखी कहानियों से गढ़ी फिल्में देखना इन्हें पसंद है। ऑस्कर आवार्ड पाने वाली लगभग सभी फिल्में वह देखती है। सिंगर कैलाश खेर, राहत फतेह अली खान और हिमेश रेशमिया के गाने इन्हें पसंद है। अर्पिता दास ने थिएटर में अभिनय किया है और कुछ प्ले भी किये हैं। अर्पिता बहुत अच्छी गायिका और नृत्यांगना है। क्लासिकल और रविन्द्र संगीत इन्होंने सीखा है।
अर्पिता दास किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है लेकिन अपनी लगन और हुनर के बल पर वह मुम्बई आकर अभिनय और मॉडलिंग कर रही है। अर्पिता कहती है कि यदि आप अभिनय के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो खुद को यहाँ स्थापित करने के लिए धैर्य धारण करें और आर्थिक और मानसिक रूप से खुद को दृढ़ बनाकर ही कदम रखें क्योंकि आप अपनी मंजिल तक पहुंचने का सफर एक दिन में नहीं तय कर सकते, आपको समय देना ही पड़ता है और इस समय के मध्य धन और संयम बेहद जरूरी है।

शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दाव से बनेगी रिटर्न की राह आसान
इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल 