सहारागंज “कुंभ वाइब्स” वीकेंड फेस्टिवल में हुआ “वीरों को नमन”
इंडियन आइडल से लोकप्रिय हुए फ्रेंडशिप बैंड ने सुनाए देशभक्ति के गीत
लखनऊ 25 जनवरी। सहारागंज थ्री वीकेंड फेस्टिवल “कुंभ वाइब्स” की तीसरी कड़ी के रूप में शनिवार 25 जनवरी को “वीरों को नमन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्लोगन और रंगोली प्रतियोगिता के साथ-साथ सम्मान समारोह भी हुआ। इस अवसर पर इंडियन आइडल से लोकप्रिय हुए फ्रेंडशिप बैंड ने देशभक्ति के गीत सुनाकर कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। आयोजन स्थल सहारागंज परिसर में, आगंतुकों ने महाकुंभ के प्रतीक के रूप में रखे विशाल कलश के साथ सेल्फी भी ली।
25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से “वीरों को नमन” कार्यक्रम का आयोजन सहारागंज में किया गया। इसमें स्लोगन कंपटीशन में प्रतिभागियों ने स्वच्छ भारत-विकसित भारत, गणतंत्र दिवस, तिरंगा जैसे विषयों पर स्लोगन लिख कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। इसमें देवेना, देवेन्याना, अमन, मुस्कान, शौर्य ने एक से बढ़कर एक स्लोगन लिखकर प्रशंसा हासिल की।
इसी क्रम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। इसमें देवेना, देवेन्याना और मुस्कान ने केसरिया, सफेद और हरे रंग से सराबोर बेहतरीन रंगोलियां उकेर कर पुरस्कारों पर अपनी सशक्त दावेदारी पेश की।
इस अवसर पर विभिन्न हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस सम्मान समारोह में वाराणसी के स्वतंत्रता सेनानी जनजागृति कल्याण संस्थान के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय को सम्मानित किया गया। इस क्रम में पटना के शहीद बंसीधर पाण्डेय का सम्मान उनके परिजनों ने प्राप्त किया। आजमगढ़ निवासी शहीद बी. कुंवर सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह ने सम्मान ग्रहण किया। जौनपुर के शहीद लक्ष्मी शंकर यादव के पुत्र विजय कुमार यादव ने सम्मान प्राप्त किया। शहीद श्याम कुमार द्विवेदी के पुत्र मनोज कांत द्विवेदी ने सम्मान ग्रहण किया। स्वर्गीय कमला प्रसाद सिंह के पुत्र वाराणसी के स्वतंत्रता सेनानी जन जागृति कल्याण संस्थान के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने सम्मान प्राप्त किया। स्वतंत्रता सेनानी वेदनाथ प्रसाद के परिजनों ने सम्मान ग्रहण किया। स्वतंत्रता सेनानी शहीद पंडित गया प्रसाद शुक्ला और स्वतंत्रता सेनानी पंडित रुद्र नारायण दीक्षित का सम्मान अभिनव शुक्ला ने प्राप्त किया।
संगीतमय प्रस्तुति के अंतर्गत इंडियन आइडल से लोकप्रिय हुए फ्रेंडशिप बैंड के कलाकारों ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक तराने सुनाकर आगंतुकों को देश प्रेम से लबरेज कर दिया। उन्होंने ‘संदेशे आते हैं’, ‘चक दे’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘तू मेरा कर्मा’ जैसे लोकप्रिय नगमे सुनाए। इसमें मधुर देशभक्ति के गाने शिवम मिश्रा और श्रेया दीक्षित ने सुनाए जबकि ड्रम पर देव भट्ट, गिटार पर तालिब, कीबोर्ड योगेश सोनी, बेस गिटार पर देवाशीष और तबला-ढोलक पर अंकित कुमार ने बेहतरीन संगत देकर शाम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर सहारागंज के हेड सुनील बंका और एस थ्री इन्फोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के जगमोहन रावत सहित कई अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.) 