शानदार ओपनिंग के साथ ‘गेम चेंजर’ ने बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर मचाया धमाल
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक शंकर द्वारा निर्देशित ‘गेम चेंजर’ ने रिलीज के पश्चात पहले दिन 186 करोड़ रुपये से अधिक की विश्वव्यापी सकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ सनसनीखेज शुरुआत की है। फिल्म का शानदार प्रदर्शन तेलुगु राज्यों से आगे बढ़कर उत्तर भारतीय सर्किट और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छा गया है और इस शानदार शुरुआत के साथ, ‘गेम चेंजर’ संक्रांति उत्सव सप्ताहांत में अपनी गति बनाए रखने की दिशा में अग्रसर है। अभिनेता राम चरण ने इस ब्लॉकबस्टर हिट के साथ अपने अखिल भारतीय स्टारडम को और मजबूत किया है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस, दिल राजू प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले निर्मित ‘गेम चेंजर’ एक सिद्धांतवादी आईएएस अधिकारी और एक भ्रष्ट राजनेता के बीच तीव्र टकराव के बारे में है। राम चरण ने एक नेक आईएएस अधिकारी राम नंदन और एक समर्पित समाज सुधारक अप्पन्ना के रूप में शानदार दोहरी भूमिका निभाई है। राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी और जयराम के अभिनय से सजी
इस फिल्म ने अपनी शानदार ओपनिंग और सुपर-पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 