सहारागंज ले कर आ रहा है “कुंभ वाइब्स” वीकेंड फेस्टिवल इसमें 11 जनवरी को मकर संक्रान्ति और लोहड़ी, 18 को “कुंभ स्पेशल”, 25 को “वीरों को नमन” कार्यक्रम होगा
लखनऊ 10 जनवरी। शहर के हृदय स्थल सहारागंज में थ्री वीकेंड फेस्टिवल “कुंभ वाइब्स” का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसके तहत सहारागंज की ओर से पहली कड़ी के रूप में पहले वीकेंड शनिवार 11 जनवरी को “मकर संक्रान्ति और लोहड़ी स्पेशल” कार्यक्रम होगा। दूसरे वीकेंड शनिवार 18 जनवरी को “कुंभ स्पेशल त्रिधारा” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अंतिम कड़ी के रूप में 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से “वीरों को नमन” कार्यक्रम का आयोजन सहारागंज में किया जाएगा। आयोजन स्थल पर विशाल कलश भी महाकुंभ के सेल्फी प्वाइंट के रूप में रखा जाएगा। यह आयोजन दोपहर तीन से रात आठ बजे तक होंगे। इन कार्यक्रमों में भागीदारी पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी। इसलिए एक बार फिर तैयार है सहारागंज आप सभी की आवभगत के लिए।
प्रथम कड़ी के रूप में 11 जनवरी को महाकुंभ जी.के. क्विज के माध्यम से आगंतुकों को पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 कब से शुरू हो रहा है और महाकुंभ कितने वर्ष बाद आयोजित होता है, जैसे आसान प्रश्नों के उत्तर इसमें देने होंगे। इसके विजेताओं को यूथ स्किल वॉल्कैनो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर महाकुंभ पर आधारित अभिलेख-चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। इसके माध्यम से लोग कुंभ के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे। लोग यह भी जान सकेंगे कि समुद्र मंथन के उपरांत कौन से 14 रत्न प्राप्त हुए थे और महाकुंभ कहां-कहां होता है। इसके साथ ही पेन्टिंग वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में “काइट मेकिंग कॉन्टेस्ट” का आयोजन अन्य आकर्षण बनेगा। इसकी खासियत यह रहेगी कि यह पतंग भले ही उड़े नहीं पर उसकी सजावट के आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें साज-सज्जा के लिए फोम फ्लावर, स्टीकर्स आदि का प्रयोग किया जा सकेगा। इसके भी विजेताओं को यूथ स्किल वॉल्कैनो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। “पंजाबी ट्रेडिशनल फैशन परेड” इसका अन्य आकर्षण बनेगी। इसमें प्रतिभागी पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा पहन कर रैंप वॉक करेंगे। यही नहीं प्रोफेशनल ग्रुप द्वारा गिद्दा, भांगड़ा और पंजाबी ढोल की प्रस्तुतियां इस आयोजन को परवान चढाएंगी। “आर्टिफिशियल बोनफायर” के साथ पारंपरिक रूप से लोहड़ी मनायी जाएगी। गजक, रेवड़ी, मुरमुरा, पीनट, जैगरी, पॉपकॉर्न के साथ यह इवेंट होगा।
इस कड़ी के दूसरे वीकेंड 18 जनवरी को “कुंभ स्पेशल त्रिधारा” कार्यक्रम में भी महाकुंभ जी.के. क्विज होगी। समुद्र मंथन में किस नाग का प्रयोग किया गया था जैसे आसान प्रश्नों का उत्तर देने वाले विजेताओं को यूथ स्किल वॉल्कैनो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कलश सज्जा की दिलचस्प प्रतियोगिता में प्रतिभागी एक्रेलिक रंग, शीशे, धागे आदि से सजावट कर सकेंगे। इसके विजेताओं को भी यूथ स्किल वॉल्कैनो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। संध्या का मुख्य आकर्षण रहेगी वरिष्ठ कथक गुरुओं के दल द्वारा कथक की प्रस्तुतियां। इसमें बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति मांडवी सिंह, लखनऊ घराने के वरिष्ठ कथक गुरु पंडित राममोहन मिश्रा, कथक गुरु मीरा दीक्षित, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय, लोकप्रिय युवा कथक कलाकार सुरभि सिंह, अनुज मिश्रा, रुचि खरे, अर्चना स्निग्धा बाजपेई के दलों को भी सादर आमंत्रित किया गया है। यही नहीं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से कथक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। उसमें वरिष्ठ कथक गुरु शाश्वती सेन, असीम बंधु भट्टाचार्या और जय कृष्ण महाराज से वार्ता की जा रही है। इनमें से किसी एक के माध्यम से लोगों को कथक की बारीकियां सीखने का सुनहरा अवसर मिलेगा। लखनऊ की मशहूर जुड़वा रतन बहनों द्वारा कथक की विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।
25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से “वीरों को नमन” कार्यक्रम का आयोजन सहारागंज में किया जाएगा। उसमें स्लोगन मेकिंग कम्पटीशन के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उसमें स्वच्छ भारत-विकसित भारत, गणतंत्र दिवस, तिरंगा आदि विषयों पर स्लोगन लिखने होंगे। इसी क्रम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता भी होगी। इसके विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। केन्द्रीय आकर्षण के रूप में इस कार्यक्रम में विभिन्न हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। संगीतमय प्रस्तुति के रूप में इंडियन आइडल से लोकप्रिय हुआ फ्रेंडशिप बैंड द्वारा देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी।
प्रेसवार्ता में सहारागंज के हेड सुनील बंका, एस थ्री इन्फोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के हेड जगमोहन रावत सहित कई अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.) 