डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा गोण्डा में गृहमंत्री अमितशाह के द्वारा बाबा साहब पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया
डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान के आदेशानुसार आज जिला 24 दिसंबर 2024 को जिला कार्यालय गोंडा में 17 दिसम्बर 2024 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डा० भीमराव अम्बेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध प्रदर्शन कर गृहमंत्री का तत्काल इस्तीफा होना चाहिए।
जिला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रेणता के रूप में पूजते हैं। एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। डा० अम्बेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक है। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है।
बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर जी का अपमान संसद जैसा मंदिर में किया जाना निंदनीय है और हम डा० अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच जनपद गोण्डा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण के लोग गृहमंत्री अमित शाह के इस टिप्पणी से देश के अम्बेडकरवादी काफी नाराज है और संविधान लोकतंत्र को जिन्दा रखने के लिए विश्वास कायम रहे। शाह के इस टिप्पणी से देश को कमजोर करने की नाकाम कोशिश की जा रही है। सरकार द्वारा लगातार संविदान के बदलने की नाकाम कोशिश करते हुए उन्होंने संविधान पर आस्था रखने वाले करोड़ों-करोड़ों अनुयायी के दिलों को ठेस पहुँचा है. जिसको गोण्डा के बहुजन समाज के लोग एवं इस देश की जनता कतई बर्दाश्त नही करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गोंडा हनुमान प्रसाद, बी डी विवेक आजाद कुमार हरिराम वर्मा हर्ष सैफ अहमद अंजनी कुमार सुनील भारती अब्दुल अजीम मोहम्मद हाशिम परवेज खान सुनील कुमार शास्त्री शिवकुमार गौतम शिवराम राज किशोर हरिप्रसाद सुनीता देवी मनीता बौद्ध विपिन भाई पटेल अमित कुमार वर्मा राजू वर्मा रमाकांत उमेश कुमार वर्मा डॉक्टर जेपी अग्रवाल ज्ञान गौतम रिजवान शहजाद मोहम्मद इमरान खान दीपक कुमार राव अजय कुमार सरोज अनुपम कुमार सरोज एक नंद उमेश भारती डॉक्टर आर एस शास्त्री फरहान अली आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
कामन सर्विस सेंटरों पर “पी एम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की अमरज्योति -ः ललित गर्ग:- 