माधुरी दीक्षित के दमदार प्रदर्शन ने उन्हें बनाया बॉलीवुड क्वीन
मुंबई (अनिल बेदाग) : माधुरी दीक्षित ने हाल ही में हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में अभिनय किया और एक बार फिर पावर पैक परफॉर्मेंस दी। अभिनेत्री ने अपनी भूमिका को पूरी तरह से सही ठहराते हुए हॉरर-कॉमेडी शैली में उतरकर अपनी अदाकारी से सब का दिल जीत लिया। यह बात सभी जानते हैं कि ‘धक-धक’ गर्ल अपनी आभा, आकर्षण और अपनी मुस्कान से सभी के दिलों पर राज कर रही हैं । एक शानदार फिल्मोग्राफी के साथ, माधुरी दीक्षित निस्संदेह सबसे बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक बनकर उभरी हैं, और उन्होंने केवल ‘भूल भुलैया 3’ में शानदार प्रदर्शन के साथ ‘बहुमुखी प्रतिभा’ का स्तर बढ़ाया है।
अंजुलिका के रूप में माधुरी दीक्षित ने हॉरर , कॉमेडी, केयर , क्रोध और रिवेंज जैसी कई भावनाओं को प्रदर्शित करते हुए एक असाधारण प्रदर्शन किया। उन्होंने किरदार को सहजता से जीवंत कर दिया, दर्शकों को विद्या बालन के साथ उनकी केमिस्ट्री, उनके पॉवरफुल डायलॉग और एक्सप्रेसिव एक्टिंग से प्रभावित किया। ‘अमी जे तोमर 3.0’ में उनका प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ ने सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन किया था। माधुरी दीक्षित के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 