सिनेफलक पर उभरता सितारा : नितिन रॉक्स
वेब सीरीज ‘बॉम्बे पॉन्ड्स’ की शूटिंग इन दिनों मुंबई में तेजगति से जारी है। इस वजह से ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के मूल निवासी अभिनेता नितिन रॉक्स उर्फ नितिन राजपूत फिलवक्त बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ‘बॉम्बे पॉन्ड्स’ में नितिन रॉक्स अहम भूमिका में हैं, वह इस फिल्म में रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे हैं। नितिन रॉक्स अभिनेता, रैपर, सिंगर और व्यवसायी हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पूर्व ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में इन्होंने
इवेंट मैनेजमेंट का काम शुरू किया था। उसके बाद दिल्ली में कई सालों तक होटल मैनेजमेंट का काम किया। शुरुआती दौर में मुम्बई में होटेल मैनेजमेंट और कास्टिंग का काम भी किया और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच अपनी विशिष्ट छवि कायम कामयाब रहे। नितिन की कार्य कुशलता देखकर इनके दोस्तों ने इन्हें फिल्म और वेब सीरीज में अभिनय करने की सलाह दिया। अभिनेता एजाज खान और अदनान खान के द्वारा प्रोत्साहित किए
जाने के बाद इन्होंने एक्टिंग की ओर अपना रुख किया। वैसे नितिन बहुमुखी प्रतिभा के धनी है इन्हें कुछ नया और अलग करना और सीखना पसंद है। अभिनय के अलावा सिंगिंग इनका सबसे बड़ा शौक है, खास कर गाने में रैप करना। इन्हें हर प्रकार के गीत गाना उसमें हर बार नई वैराइटी लाना अच्छा लगता है। यो यो हनी सिंह से नितिन बेहद प्रभावित हैं और उन्हीं की तरह उन्हें संगीत के सागर में अटखेलियां लगाना पसंद है। नितिन रॉक्स के दो कवर सांग्स रिलीज हो चुके हैं और जल्द ही इनका म्यूजिक वीडियो ‘सैंया सैंया’ भी रिलीज हो जाएगा। इस गाने के लिरिक्स लिखने के साथ साथ निर्देशन भी नितिन रॉक्स
ने किया है। आगामी चार पांच गीत हैं जिसे नितिन ने लिखा है और आवाज दिया है जो जल्द ही रिलीज होंगे।
नितिन रॉक्स ने अपने दम पर कामयाबी हासिल की है और आगे बढ़ रहे हैं। इन्हें हरयाणवी गीत और लाइव कॉन्सर्ट करना अच्छा लगता है। अंधेरी (वेस्ट), मुंबई स्थित
मुक्ति प्रेक्षागृह में 24 नवम्बर को आयोजित अवॉर्ड शो में
नितिन रॉक्स लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 