चर्चाओं के बीच : फिल्म निर्माता अखिलेश पांडेय
अखिल इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड और श्रीहान एग्रो एंड एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड के स्वत्वधारी फिल्म निर्माता अखिलेश पांडेय इन दिनों चार भाषाओं में बनने वाली फिल्म ‘अश्वत्थामा’ की घोषण के बाद से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गए हैं। ‘अश्वत्थामा’ के निर्देशक रविन्द्र कुमार हैं। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक शिवकुमार की हिंदी फिल्म ‘लव बर्ड’ भी इनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। इनकी आगामी वेबसीरिज ‘कांची’ अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है जो जल्द रिलीज होगी। नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी फिल्म निर्माता अखिलेश पांडेय पूर्व में भी कई फिल्म, वेबसीरिज, शॉर्ट फिल्म और म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर चुके हैं।
वह एक सफल फिल्म निर्माता के साथ साथ सफल व्यवसायी भी हैं। फिल्म निर्माण के साथ फिलवक्त
अखिलेश पांडेय ‘सारेगामा’ के कुल बारह हिंदी गीतों का निर्माण वो अपनी कंपनी अखिल इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले तैयार कर रहे हैं जिसमें से चार गानों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन भी शुरू हो चुकी है। इन गीतों का निर्देशन रोहिन बनर्जी कर रहे हैं। इसके क्रिएटिव निर्देशक और कार्यकारणी निर्माता विपिन पांडेय है। डीओपी ओमप्रकाश विश्वकर्मा और इन गीतों में कलाकार संजय भारद्वाज, सरफराज, आरजू, सिमरन खान, करिश्मा तोमर, शिवानी और विवेक हैं। अखिलेश पांडेय ने सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर से गणित और अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। प्रारंभ में इन्होंने कॉरपोरेट व्यवसाय में फिर बाद में फिल्म व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखा। पिछले 15 वर्षों से बॉलीवुड में एक्टिव अखिलेश पांडेय अखिल इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बतौर फाइनेंसर अबतक हिंदी और बंगाली भाषाओं में निर्मित एक दर्जन फिल्मों और धारावाहिकों के लिए वित्तीय सहयोग दिया है। अखिलेश पांडेय ने बतौर फिल्म निर्माता हिंदी फिल्म ‘ककहारा’, ‘रहम दिल कातिल’, वेबसीरीज ‘मोनालिसा’, ‘फरेब’, ‘द हाउस’ का निर्माण किया है, जो इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड डिजिटल वेब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने के साथ साथ हंगामा, एमआई टीवी, टाटा प्ले, एयरटेल एक्सट्रीम, अमेजन स्ट्रिंग, वी नेटवर्क, एमएक्स प्लेयर, आइडिया नेटवर्क में उपलब्ध है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 