बेबी जॉन के साथ हाई ऑक्टेन एक्शन और मनोरंजन के लिए हो जाइए तैयार
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का आखिरकार टेस्टर कट रिलीज़ हो गया है. यह वैसा ही है जिसकी फैन्स उम्मीद कर रहे थे. कालीज़ द्वारा निर्देशित, बेबी जॉन एक रोमांचक मसाला पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है जो एक्शन, ड्रामा और रोमांच से भरपूर है. साथ में बेहतरीन संगीत और कलाकारों ने इसे और भी अद्भुत बना दिया है.
मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित, बेबी जॉन को बिग सिने एक्सपो में प्रदर्शकों और वितरकों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग में पहले ही जबरदस्त प्रशंसा मिल चुकी है. इस वजह से फैन्स के बीच इसे ले कर काफी उत्साह है. इसी उत्साह को बढ़ाते हुए, बेबी जॉन का टीज़र कट दिवाली के मौके पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, जहाँ दर्शक इस चमत्कार को देख सकते हैं.
एस थमन के संगीत के साथ, यह फिल्म सिंगल-स्क्रीन थिएटर और मल्टीप्लेक्स में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है. इस क्रिसमस बेबी जॉन में सिर्फ़ अच्छे वाइब्स ही देखने को मिलेंगे, जैसा कि टीज़र से पता चलता है.
वरुण धवन की मुख्य भूमिका के साथ जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं. सिनेप्रेमियों के लिए यह छुट्टियों का मौसम और भी ज़्यादा रोमांचक होने वाला है.
एटली और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, बेबी जॉन ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो का प्रोडक्शन है. कालीज़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 