साइबर हमलों ने बढ़ाई भारत की चिंता! 64 प्रतिशत कंपनियों ने डेटा सुरक्षा पर किया नया निवेश
सुरक्षा पर भरोसा 99 प्रतिशत को, लेकिन तैयारी में बड़ी चूक! सिनोलॉजी सर्वे ने खोली कंपनियों की पोल
साइबर हमले के बाद जागे भारतीय संगठन, डेटा सुरक्षा खरीदारी में ऑस्ट्रेलिया और एमईए को छोड़ा पीछे
उपदेश टाइम्स मुंबई
मुंबई (अनिल बेदाग): डिजिटल युग में डेटा किसी भी कारोबार की सबसे बड़ी पूंजी बन चुका है, लेकिन साइबर हमलों का बढ़ता खतरा कंपनियों की सुरक्षा रणनीतियों की असली परीक्षा ले रहा है। सिनोलॉजी के 2026 एंटरप्राइज सर्वे ने भारतीय कॉरपोरेट जगत की एक दिलचस्प तस्वीर सामने रखी है। सर्वे के मुताबिक, 64 फीसदी भारतीय संगठनों ने साइबर सुरक्षा घटना के बाद डेटा सुरक्षा से जुड़े नए समाधान खरीदे हैं। यह आंकड़ा ऑस्ट्रेलिया के 49 फीसदी और मध्य पूर्व व अफ्रीका के 48 फीसदी से कहीं अधिक है।
फाउंड्री द्वारा किए गए इस अध्ययन में 308 आईटी निर्णयकर्ताओं को शामिल किया गया। हैरानी की बात यह है कि 99 फीसदी भारतीय उत्तरदाताओं ने अपने संगठन की साइबर संकट से निपटने की क्षमता पर भरोसा जताया, लेकिन अनियमित बैकअप, रिकवरी की अधूरी जांच और अलग-अलग सुरक्षा टूल्स पर निर्भरता इस भरोसे पर सवाल खड़े करती है।

टाटा मेमोरियल में कैंसर मरीजों के चेहरों पर सान्वी सोशल वेलफेयर ने बिखेरी मुस्कान
नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!
सूर्यकुमार यादव के हाथों इंडियन गैरेज की नई पहचान का आगाज़ , फैशन की दुनिया में शुरू हुई नई पारी
सोहेल खान ने रैंप पर डांस से मचाया धमाल, सोहेल खान का स्वैग और अनुप्रिया का जलवा , रैंप पर जैकेट पहनकर थिरके सोहेल खान
शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दाव से बनेगी रिटर्न की राह आसान
इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम 