कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश भार्गव बने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर:पत्रकारिता जगत में अपनी मुखर और निष्पक्ष पहचान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार उमेश भार्गव को ‘इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब’ का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के चेयरमैन और संस्थापक उमाशंकर त्यागी द्वारा कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई है, जिसके बाद से प्रदेश भर के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
*कानपुर से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर-*
मूल रूप से कानपुर नगर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले उमेश भार्गव वर्तमान में प्रतिष्ठित ‘के.के.ए. न्यूज चैनल’ में सीनियर एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ज़मीनी स्तर से उठकर मीडिया जगत में मुकाम हासिल करने वाले भार्गव की इस नियुक्ति पर कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश के मीडिया कर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प
नियुक्ति के उपरांत आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उमेश भार्गव ने संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे।
उमेश भार्गव ने कहा- “पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और निष्पक्षता ही हमारी असली ताकत है। पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके पेशेवर संघर्षों में हरसंभव सहायता करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।”
*पत्रकारों में जश्न और बधाई का तांता-*
इस नियुक्ति की खबर फैलते ही सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए उमेश भार्गव को बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और स्थानीय पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मीडिया कर्मियों का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बिठूर में तिरंगा कन्सर्ट, देशभक्ति के रंग में रंगा नानाराव पेशवा स्मारक पार्क
स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक पिछड़ेपन पर आयोग ने की जनसुनवाई
मख़दूम शाह आला रहमतुल्लाह अलैह का 768 वाँ सालाना उर्स मनाया गया
जीआईसी चुन्नीगंज में आकार ले रहा 4.92 करोड़ का इंडोर मिनी स्टेडियम, समयबद्ध निर्माण के निर्देश
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम बनकर तैयार, इसी माह होगा लोकार्पण 