रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर,विवाह के बाद छोटी-छोटी असहमतियां संवाद के अभाव में गंभीर पारिवारिक विवाद का रूप न लें, इसके लिए अब भावी युगलों को शादी से पहले ही बेहतर वैवाहिक जीवन की समझ दी जाएगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को गोल चौराहे के निकट स्थित वन स्टॉप सेंटर में राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर स्थापित ‘तेरे मेरे सपने’ प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर का शुभारंभ किया!इस केंद्र पर जिन युवक-युवतियों का विवाह तय हो चुका है अथवा जो विवाह करने जा रहे हैं, वे काउंसलिंग कराकर सफल वैवाहिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों और चुनौतियों के संबंध में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि विवाह जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय है। सफल वैवाहिक जीवन के लिए भावी दंपती के बीच आपसी संवाद, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारियों की स्पष्ट समझ आवश्यक है। कई बार छोटी असहमतियां समय पर संवाद और उचित मार्गदर्शन के अभाव में गंभीर विवाद का रूप ले लेती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की ‘तेरे मेरे सपने’ पहल भावी युगलों को विवाह से पहले बेहतर संवाद और सामंजस्य की समझ देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।केंद्र पर भावी युगलों को आपसी संवाद, परस्पर सम्मान, भावनात्मक समझ, आर्थिक नियोजन, परिवार के प्रति जिम्मेदारियों, विवाह के बाद बदलती भूमिकाओं, एक-दूसरे की अपेक्षाओं, मतभेदों के स्वस्थ समाधान तथा वैवाहिक अधिकारों एवं दायित्वों के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि असहमति की स्थिति में संवाद कैसे बनाए रखें और छोटी समस्याओं को गंभीर पारिवारिक विवाद का रूप लेने से कैसे रोकें।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया 