लिसा रे की पहल से मिडलाइफ हेल्थ को नई दिशा
उपदेश टाइम्स मुंबई
मुंबई (अनिल बेदाग)। अभिनेत्री और वेलनेस एडवोकेट लिसा रे ने महिलाओं के मिडलाइफ स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और वैज्ञानिक देखभाल को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी विज्ञान-आधारित महिला मिडलाइफ क्लिनिक की विशेषज्ञ मेडिकल टीम का विस्तार किया है। उन्होंने मुंबई की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भूमिका जैन और यूके स्थित आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. दीपा आप्टे को विशेषज्ञ पैनल में शामिल किया है।
लिसा रे ने कहा, “हमारा उद्देश्य मिडलाइफ महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी चुप्पी को तोड़ना और ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है जो वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित होने के साथ-साथ वास्तव में समग्र भी हों। आधुनिक स्त्री रोग चिकित्सा में डॉ. भूमिका जैन की गहरी विशेषज्ञता और एकीकृत आयुर्वेद में डॉ. दीपा आप्टे का अंतरराष्ट्रीय अनुभव महिलाओं को अपने स्वास्थ्य, ऊर्जा और आत्मविश्वास को फिर से प्राप्त करने के लिए संतुलित और बहुआयामी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। डॉ. भूमिका जैन ने कहा कि मिडलाइफ में होने वाले हार्मोनल बदलावों को महिलाएं अक्सर चुपचाप सहती हैं। उनके मुताबिक, इस पहल के जरिए महिलाओं को व्यवस्थित, वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।”
डॉ. दीपा आप्टे ने कहा, “मिडलाइफ स्वास्थ्य देखभाल तभी प्रभावी हो सकती है जब वह व्यक्ति को समग्र रूप से देखे।” उनका मानना है कि आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेदिक सिद्धांतों का संतुलित समावेश व्यक्तिगत और टिकाऊ स्वास्थ्य प्रोटोकॉल तैयार करने में मदद कर सकता है। नई पहल में स्त्री रोग, हार्मोन मूल्यांकन, जीवनशैली, पोषण और समग्र स्वास्थ्य को एकीकृत दृष्टिकोण से शामिल किया जाएगा।

सितारों की महफिल में डॉ. खोजा का जलवा, सितारों से इंटरनेशनल मंच तक डॉ. खोजा का दबदबा, वास्तु-ज्योतिष की दुनिया में डॉ. खोजा की धमाकेदार एंट्री
राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तगड़ा तड़का, लंदन की गलियों से निकला राघव जुयाल का देसी डांस धमाका
विंबलडन में उर्वशी रौतेला का ग्लोबल जलवा, विंबलडन 2026 में उर्वशी रौतेला ने बिखेरा इंटरनेशनल चार्म, ऑल इंग्लैंड क्लब में उर्वशी रौतेला का जलवा
आमिर-गौरी के प्यार की शाही निशानी बनी रूबी रिंग आमिर-गौरी के प्यार की शाही रूबी रिंग
कान्स से नए विचारों की अनमोल सौगात लेकर लौटी सेज़ल शर्मा, कान्स सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि खूबसूरत एहसास है-सेज़ल शर्मा
वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल, निकिता रावल की नई उड़ान को वरुण धवन का सम्मान 