काँग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के प्रथम प्रदेश अगमन पर दिल्ली से लखनऊ जाते समय गंगा पुल पार जाजमऊ चौकी के सामने किया गया स्वागत
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का दिल्ली से लखनऊ जाते समय गंगा पुल पार जाजमऊ चौकी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के जिला अध्यक्ष धीरज तांबे व सोशल आउटरीच के प्रदेश महासचिव मोहम्मद इमरान खान व डा. देवेन्द्र पाण्डेय अपने समर्थकों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गंगा पुल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश प्रभारी को फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए। स्वागत स्वीकार करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। गौतम ने जोर दिया कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की आवाज बुलंद करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
प्रदेश महासचिव मोहम्मद इमरान खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद राजेंद्र पाल गौतम का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इस दौरान कांग्रेस के काँग्रेस सूचना के अधिकार विभाग के जिला अध्यक्ष धीरज तांबे, प्रदेश महासचिव देवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार बाजपेयी उर्फ बंटू, अधिवक्ता मोहम्मद इमरान खान उर्फ़ छन्गा पठान, नगर महासचिव बलराम, कोषाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, आलोक दुबे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे!

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 