पांडू नगर ईएसआई अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परियोजना को मिली नई गति, 700 करोड़ की स्वीकृति से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। वर्ष 2020 से पांडू नगर में प्रस्तावित ईएसआई अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर हमारी संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के जागरूक नागरिक लगातार आवाज़ उठाते रहे हैं। इस जनहितकारी विषय को विभिन्न माध्यमों से शासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।संस्था की ओर से कानपुर के लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी को भी एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर परियोजना को शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई थी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अजय कुमार द्विवेदी, सुधीर द्विवेदी, प्रेम दीक्षित, शुभम तिवारी, रजत मिश्रा, आकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
सांसद रमेश अवस्थी के अथक प्रयासों और लगातार जनदबाव,जनजागरण के परिणामस्वरूप अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को नई गति मिली है। वहीं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ईएसआई अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु लगभग 700 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने से कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का वातावरण है।प्रस्तावित ईएसआई अस्पताल के निर्माण से लाखों श्रमिकों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वहीं मेडिकल कॉलेज की स्थापना से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे।
युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ नए मेडिकल कॉलेज के प्रारंभ होने से एमबीबीएस एवं अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों की सीटों में वृद्धि होगी, जिससे कानपुर और आसपास के जनपदों के युवाओं को उच्च चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। इससे छात्रों को अन्य शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा तथा स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। यह संस्थान भविष्य में हजारों युवाओं के डॉक्टर बनने के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।संस्था ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कानपुर के यशस्वी सांसद रमेश अवस्थी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना स्वास्थ्य सेवाओं,चिकित्सा शिक्षा और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगी।

कानपुर में चला फायर सेफ्टी और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, 20 होटल-रेस्टोरेंट जांच के दायरे में, अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा मानकों में मिली खामियों पर जारी किए नोटिस, सुधार के दिए निर्देश
मेधा को मिला सम्मान, सफलता के साथ बचत का भी मिला मंत्र 