न्यायालय और कचहरी परिसर की समस्याओं को ले जिला जज से मिले अधिवक्ता
उपदेश टाइम्स कानपुर
आज अधिवक्तागण न्यायालयो और कचहरी परिसर की समस्याओं को दूर किए जाने के लिए जिला जज से मिले जहां पर पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने जिला जज अनमोल पाल को न्यायालयो तथा न्यायालय परिसर की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि अदालतें क्रमानुसार होने के साथ उनके कार्यालय पीछे होने चाहिए चाहिए । जबकि अदालत न्याय भवन में कार्यालय सड़क उस पार हैं।लगातार अदालतों के क्षेत्राधिकार बदले जाने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को गंभीर समस्याएं हो रही है। पत्रावलियों तक गायब हो रही है समय से सुनवाई और निर्धारित समय में आदेश नहीं हो रहे है अधिवक्ताओं के बैठने के लिए अदालतों में समुचित कुर्सियां तक नहीं है कई जगह टूटी फूटी पड़ी है वादकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से वादकारियों को खड़ा रहना पड़ता है। लिफ्टे अक्सर बंद हो जाती हैं नकल विभाग की स्थिति भी अत्यधिक गंभीर है नकल के लिए अधिवक्ताओं को स्वयं पैरवी करनी पड़ रही है अक्सर न्याय भवन के स्लोप में जानवरो की गन्दगी पड़ी रहती है। शौचालयों की स्थिति भी अच्छी नहीं है
पुराने देहात न्यायालय परिसर की अदालतें छोटी है किंतु उनमें बड़ी बड़ी मेजें पड़ी है।जिससे जगह की काफी कमी हो जाती है कई स्थानों पर सीढ़ियां टूटी है जिनसे गिरने का खतरा है शीघ्र सभी समस्याओं का निदान कराया जाए।
जिला जज अनमोल पाल ने प्रतिवेदन पत्र प्राप्त कर तत्काल कोर्ट मैनेजर और नाजिर को भेज टूटे जीने को आज ही ठीक कराने का आदेश देने के साथ ही अन्य समस्याओं के शीघ्र निदान का आश्वाशन दिया ।
प्रमुख रूप से इशू सोनकर संजीव कपूर शिवम गंगवार संजीव सोनकर शाजिद खान आदित्य वीर जोशी आदि रहे।

बेकनगंज पुलिस ने ठगो का किया पर्दाफाश, सरगना जावेद समेत पांच गिरफ्तार
उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
गरीबों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। रोजी-रोटी उजाड़ने वालों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा:अमिताभ
गुरुद्वारा बाबा नामदेव में 10 मई को एक विशेष संगत जोड़ मेला समागम का होगा आयोजन
पीएम-सेतु के तहत प्रस्तावित एयरोनॉटिक्स एवं संबद्ध क्षेत्र राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को लेकर एनएसटीआई कानपुर में उद्योग परामर्श बैठक आयोजित
बंगाल के नतीजे आने के बाद सपा व्यापार सभा मे बड़ा बदलाव 