गरीबों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। रोजी-रोटी उजाड़ने वालों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा:अमिताभ
“चाहे जितना कुछ सहना पड़े, मारेंगे नहीं और मानेंगे भी नहीं।”
आजादी से पहले से लगने वाला ऐतिहासिक परेड बाजार कानपुर की पहचान रहा है।
कानपुर, 9 मई को नगर निगम के परेड बाजार हटाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के तीनों विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने दुकानदारों के साथ बैठक कर उनके संघर्ष में हर कदम पर साथ रहने का भरोसा दिलाया।आजादी से पहले से लगने वाला ऐतिहासिक परेड बाजार कानपुर की पहचान रहा है। यह बाजार केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि हजारों गरीब दुकानदारों,मेहनतकश परिवारों और आम जनता की रोजी-रोटी का सहारा है।अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर अचानक आदेश जारी कर गरीबों की दुकानें उजाड़ना किसी भी कीमत पर उचित नहीं सहा जा सकता। नगर निगम को चाहिए कि वह मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर स्थायी समाधान निकाले, न कि गरीबों के पेट पर लात मारने का काम करे।परेड बाजार वर्षों से शहरवासियों को सस्ते सामान उपलब्ध कराने का बड़ा केंद्र रहा है। विधायक हसन रुमी ने कहा कि यहां हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है।
धार्मिक आयोजन जैसे रामलीला,जुलूस-ए-मोहम्मदी, गरीब बेटियों की शादियां इत्यादि एवं यह बाजार हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं का हिस्सा हैं।हम अपनी परंपराओं का सम्मान करते हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर मिटने नहीं देंगे।
गरीब दुकानदारों और मेहनतकश लोगों के हितों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि गरीब दुकानदारों के हक की लड़ाई हर हाल में लड़ी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा चाहे जितना कुछ सहना पड़े, मारेंगे नहीं और मानेंगे भी नहीं।उन्होंने कहा कि जब कल नगर निगम की टीम बाजार पहुंची थी, तब सबसे पहले पहुंचकर दुकानदारों के साथ खड़े होने का काम किया गया और आगे भी किसी गरीब की रोजी-रोटी उजड़ने नहीं दी जाएगी।बैठक में विधायक अमिताभ बाजपेई,विधायक कैंट मो.हसन रूमी, विधायक सीसामऊ नसीम सोलंकी,पूर्व विधायक इरफान सोलंकी,पूर्व विधायक सुहैल अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता,संदीप शुक्ला, पार्षद फैजान रहमान,रजत बाजपेई,जावेद अख्तर गुड्डू,उमर शरीफ,चंकी गुप्ता,परेड बाजार अध्यक्ष विशाल शुक्ला लल्लू,मो. इमरान हुसैन सहित बड़ी संख्या में दुकानदार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
गुरुद्वारा बाबा नामदेव में 10 मई को एक विशेष संगत जोड़ मेला समागम का होगा आयोजन
पीएम-सेतु के तहत प्रस्तावित एयरोनॉटिक्स एवं संबद्ध क्षेत्र राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को लेकर एनएसटीआई कानपुर में उद्योग परामर्श बैठक आयोजित
बंगाल के नतीजे आने के बाद सपा व्यापार सभा मे बड़ा बदलाव
9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु निकली जन-जागरूकता रैली, पारिवारिक, बैंकिंग व चालानी मामलों के त्वरित निस्तारण का सुनहरा अवसर
शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी: प्रभारी मंत्री 