पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के दृष्टिगत शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में घंटाघर चौराहा,बड़ा चौराहा,परेड चौराहा,चेतना चौराहा व सरसैया चौराहा क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दिन संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात का सुचारु संचालन करते हुए अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा
हादसे से हौसले तक का सफर-मानवता और सेवा के पर्याय बने पंकज सिंह निषाद 