कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, कांग्रेस पार्टी अपने यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य पूर्व राजपाल अजीज कुरैशी की’जयंती पर नदारत दिखी वही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ पार्टी कार्यालय में अजीज कुरैशी की दूसरी जयंती पर लखनऊ सपा कार्यालय में विभिन्न जिलों के विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की स्वर्गीय अजीज कुरेशी’के भांजे और उनके उत्तराधिकारी सुफियान कुरैशी को राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय सचिव बनाया इसी बीच अखिलेश यादव ने परिवार जनों से मिलकर भरोसा दिलवाया समाजवादी पार्टी सदैव अजीज कुरैशी के परिवार के साथ खड़ी है वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चला दांव
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री पूर्व सांसद तीन राज्यों के राज्यपाल रहे स्वर्गीय अजीज कुरेशी के उत्तराधिकारी सुफियान कुरैशी को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के बाद आज 24अप्रैल को लखनऊ सपा कार्यालय में सपा राष्ट्रीय अखिलेश यादव के साथ उनकी जयंती पर चित्र पर माला भेंट कर ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की !
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने स्वर्गीय अज़ीज़ कुरैशी साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी वजह से मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के एक्ट को मंजूरी मिल सकी, अन्यथा यह कार्य लगभग नामुमकिन था। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए अज़ीज़ कुरैशी साहब ने व्यक्तिगत एवं राजनीतिक स्तर पर काफी नुकसान भी उठाया, लेकिन उन्होंने हमेशा देश के सेक्युलर ताने-बाने को मजबूत रखने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति की।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि स्वर्गीय अज़ीज़ कुरैशी साहब के सियासी उत्तराधिकारी सुफ़ियान क़ुरैशी आज समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं और हम सब मिलकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को परास्त करेंगे तथा फासीवादी ताकतों को लोकतांत्रिक शक्ति से करारा जवाब देंगे।
सभा में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अज़ीज़ कुरैशी साहब के सार्वजनिक जीवन, उनके संघर्षों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मूलचंद चौहान,अखिलेश कटिहार वकी सिद्दीकी,अनवर कादिर मोहम्मद अरशद (दद्दा) वकास वारसी सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा
हादसे से हौसले तक का सफर-मानवता और सेवा के पर्याय बने पंकज सिंह निषाद
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की 22वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, यात्री सुविधाओं व संचालन सुधार पर जोर
30 करोड़ की चारागाह भूमि कराई कब्जा मुक्त परसोली में चला बुलडोजर
हाइवे सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का होगा गठन, हाइवे अतिक्रमण पर चलेगा अभियान 