गरीब एवं मेधावी छात्रों को ₹1.65 लाख की छात्रवृत्ति वितरित
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, आल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेंशनर्स, कानपुर द्वारा ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, जवाहर नगर में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी 28 छात्र-छात्राओं को कुल ₹1,65,000 की छात्रवृत्ति चेक के माध्यम से प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के महासचिव ओ.पी. श्रीवास्तव ने किया, जबकि अध्यक्षता मुख्य अतिथि रतन कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त आईपीएस एवं अध्यक्ष, पुलिस पेंशनर्स संगठन कानपुर ने की। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा छात्रवृत्ति वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बी.बी.एल. श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त अपर निदेशक उद्योग), चंद्रा निगम (सेवानिवृत्त वरिष्ठ पीसीएस), डॉ. अंगद सिंह (संरक्षक, ओंकारेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य—विनोद कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), पी.पी. दीक्षित (उपाध्यक्ष), आर.एन. श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), सतीश प्रकाश (पीआरओ), आर.एन. विश्वकर्मा (सचिव वित्त) तथा अन्य सदस्य—स्वरूप नारायण निगम, अनिरुद्ध सिंह, मसूद अहमद अल्वी, राजीव प्रधान, विजय आनंद दरियावादी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त पेंशनर्स संगठन के अन्य सम्मानित सदस्य—के.के. अवस्थी, ए.बी. लाल, एस.पी. निगम, अशोक यादव, राज नारायण शुक्ला, विनोद कुमार त्रिपाठी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह, डॉ. पूजा अवस्थी (डायरेक्टर) तथा जसपत राय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुशील कुमार मिश्रा एवं बी.एल. गुलाबिया (अध्यक्ष, सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन कानपुर) भी उपस्थित रहे।

कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में स्वच्छता पर जोर, ग्राहकों को मिलेगा सुरक्षित भोजन
कानपुर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का आश्वासन
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश 