कानपुर गैस सर्विस में कालाबाजारी चरम पर कार्यवाही हो
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में एक बैठक कर्नलगंज में हुई जिसमें कानपुर नगर में गैस एजेंसियों में कालाबाजारी को लेकर कानपुर की आवाम की परेशानियों को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई।ग्रुप के महासचिव अफज़ाल अहमद ने कहा कि मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने कानपुर नगर के जिला प्रशासन अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जिसमें कानपुर गैस सर्विस में भ्रष्टाचार चरम पर है वहां तो खेल चल रहा है जिनके पास डिलीवरी होने का मैसेज आता है लेकिन घर पर गैस नही पहुंचती। कानपुर गैस सर्विस जब उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने जाता है तो उसके साथ एजेंसी के कर्मचारी अभ्रद व्यवहार व अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते है केवाईसी करने में बहुत समय लगाया जा रहा है इसी से सम्बन्धित पत्र अपर जिलाधिकारी आपूर्ति कानपुर नगर को दिया गया और जिलाधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी को इसकी प्रतिलिपि कार्यालय को दी जा चुकी है, लेकिन कानपुर गैस सर्विस ने तो पत्र लेने से ही इंकार कर दिया एजेंसी को किसी का डर नही है जिलापूर्ति अधिकारी कार्यवाही क्यों नही करते समझ से परे है बैठक में मुख्य रुप से इखलाक अहमद डेविड, मोहम्मद आरिफ, हाशिम मंसूरी, मोहम्मद जियाउद्दीन, अज़हर खान, जमालुद्दीन खान, कासिम अली मंसूरी, मोहम्मद तौसिफ, हबीब आलम, परवेज़ आलम, मोहम्मद मुज्जमिल, अफज़ाल अहमद पप्पू आदि लोग मौजूद थे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 