मीरगंज विधानसभा जनपद बरेली में यूजीसी समत विनियम 2026 एवं जातिवार जनगणना कराये जाने के संदर्भ में विशाल मण्डलीय रैली का आयोजन किया गया
ब्यूरो चीफ वीरेंद्र हांडा की रिपोर्ट
आज अपना दल के तत्वाधान में मीरगंज विधानसभा जनपद बरेली में यूजीसी समत विनियम 2026 एवं जातिवार जनगणना कराये जाने के संदर्भ में विशाल मण्डलीय रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज, सिराथू विधायक माननीय डॉक्टर पल्लवी पटेल रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा यूजीसी समता विनिमय 2026 का उद्देश्य समाज में शोषित वंचित कमेरा समाज के छात्र-छात्राओं के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों मे हो रहे भेदभाव को समाप्त कर समाज में समत को स्थापित करना था। लेकिन केंद्र में मनुवादी सरकार ने बड़ी चलाकी एवं षडयंत्र पूर्वक इसे कोर्ट में उलझा कर समाज के साथ जो अन्य करने का कार्य किया है आने वाले चुनाव में शोषित वंचित किसान कमेरा समाज इसका जवाब देगा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह विशेष रूप से युवाओं का आवाहन किया कि वह अपने हक अधिकार के प्रति जागरूक हो तथा यूजीसी को लागू करानेके लिए सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करायें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार चाहे उन्हें जेल में डाल दे, चाहे उनका सर फोड़ दे लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं। वह हर हाल में यूजीसी को लागू कराके रहेंगी। कार्यक्रम को सुभाष पटेल जिला अध्यक्ष बरेली , प्रेम सागर पटेल जिला अध्यक्ष पीलीभीत, प्रमोद पटेल गजेंद्र पटेल आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नेमचंद गंगवार पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने की तथा मंच का संचालन हाफिज मोबीन, राष्ट्रीय महासचिव अपना दल कमेरावादी ने किया। इस दौरान पूरे मंडल से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उड़ान की फिर एक नई उड़ान 