भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 25 फरवरी को ठाकुर जी की प्राण प्रतिष्ठा होगी
कानपुर बिठूर उपदेश टाइम्स
मातृ छाया गुरुकुलम स्कूल, रामपुर रोड बिठूर से शनिवार प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा चुंगी बिठूर से प्रारंभ होकर ब्रह्मावर्त घाट तक पहुंची।
ब्रह्मावर्त घाट पर विद्यालय के छात्रों एवं महिलाओं ने गंगा जल भरकर विधि-विधान से पूजन किया और पुनः विद्यालय परिसर पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इसी क्रम में दोपहर 1 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आचार्य श्री रवि शंकर किंकर जी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
आयोजकों ने बताया कि 25 फरवरी को ठाकुर जी की प्राण प्रतिष्ठा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना हुआ है।

केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया 1273 अभ्यर्थी चयनित
वाल्मीकि जयंती पर 70 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां 