डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा के 128 वें स्मृति दिवस पर सेनानी उत्तराधिकारियों का किया गया सम्मान
कानपुर, स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा के 128 वें स्मृति दिवस पर सेनानी उत्तराधिकारियों का किया गया सम्मान ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कानपुर लॉयर्स अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा (एड०) ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का उदघाटन किया, जिसके उपरांत राष्ट्रगीत सम्मानिता नारायण द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत कार्यक्रम आयोजक द्वारा अतिथियों को माला, शॉल, बाबा रामेश्वर की शिवलिंग का स्मृतिचिन्ह व एक पौधा लगाकर गमला भेंट करते हुए उनको पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का कार्य किया। मुख्य अतिथि के रूप में अनुभव सिंह उप- जिलाधिकारी द्वारा सेनानी उत्तराधिकारियो का सम्मान शॉल व माला पहना कर किया गया, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए कहा कि ” यदि हम आज प्रकृति का सम्मान नहीं करेंगे, तो कल हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे!विशिष्ट अतिथि कनिष्क पांडेय व पूर्व विधायक सतीश निगम द्वारा कहा गया कि इन कार्यक्रमों से बच्चों के भविष्य के निर्माण के साथ उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता में अत्यधिक सहायता मिलती है, यह एक बेहतर समाज के लिए बहुत ज़रूरी है।पुनीत राज शर्मा (एड०) ने संचालन करते हुए कहा कि हिंदूस्तान एक ख्वाब था, जो स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखा गया था, ऐसा भारत जिसमे सबको समान शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ जल, शुद्ध हवा, हरे भरे वृक्ष, साफ सुंदर नदियाँ व पहाड़ मिले, जिस सपने को साकार करना हमारी जिम्मेदारी है।आयोजक राजेश कुमार शर्मा व विजय नारायण तिवारी जी द्वारा विद्यालय के छात्र – छात्राओं को मेडल और शील्ड से पुरस्कृत करते हुए कहा गया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें,प्लास्टिक का उपयोग कम करें, जल और बिजली की बचत करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अम्बरीष मिश्रा व सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिन्हा व हरिराम गुप्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर शर्मा व समाज सेवी दिलीप तिवारी, रमेश सिंघवानी, मनोज त्रिवेदी आदि का सम्मान किया गया।

महंगी किताबों और अभिभावकों के शोषण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन और पदयात्रा
मोबाइल की लत युवाओं के लिए खतरा, अब काबिलियत का पैमाना बनेगा डीक्यू : डीएम
अखबार पढ़ो अभियान के साथ स्कूल चलो और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
बिना पंजीकरण चल रहा गौरव मेडिकल सेंटर सीज, एसडीएम के औचक निरीक्षण में हुई कार्रवाई
सचेंडी में रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा में सड़कों पर उमडा जनसैलाब
चारागाह की जमीन से कब्जा हटाया, अवैध रूप से निर्मित मौरंग-गिट्टी की दुकान ध्वस्त 