ईसाई समाज के प्रति हिंसा व नफ़रती बयान के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन
कानपुर, ईसाई समाज के प्रति हिंसा व नफरत की बयान के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा ज्ञापन के दौरान कहां की अत्यंत दुःख के साथ आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि दिन – प्रतिदिन शांतिप्रिय भारतीय ईसाई समाज पर हिंसक आक्रमण हो रहे हैं और घृणापूर्ण बयान बाज़ी भी हो रही है जिसके चलते नफ़रत फैलाने वालों का हौसला और बुलंद होता जा रहा है। यह हिंसक घटनाएं और घृणा बीते दिसम्बर माह में पावन पर्व क्रिसमस के समय चरम सीमा पर पहुँच गई थी।18 से 26 जनवरी विश्वव्यापी मसीह एकता अष्टक मनाया जाता है, जो कानपुर में भी मनाया गया। 8 दिन 8 विभिन्न गिरजाघरों में शांति,सौहार्द, कौमी एकता के लिए प्रार्थनायें की गयीं।अंतिम दिन एक ज्ञापन पर भी उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर किये, जो संलग्न है। उसमे केन्द्रीय व् उत्तर प्रदेश सरकार से नम्र निवेदन किया गया कि हिंसा और नफ़रत को रोकने के लिए उचित कदम उठाये जायें।ज्ञात हो कि हाल में ही इलाहाबाद उच्च न्यायलय ने अलग-अलग फैसले में यह कहा कि प्रार्थना के लिए एकत्रित होना या पवित्र बाईबिल का पाठ पड़ना नागरिकों का संविधानिक अधिकार है। यह भी कहा गया कि झूठे FIR दर्ज करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। न होने पर न्यायालय की अवमानना होगी।इस बात को दोहराने की आवश्यकता नहीं है कि ईसाई समाज देश की सेवा करने में किसी से कम नहीं है – विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ व् समाज कल्याण में। राष्ट्र की रक्षा में भी हमारे लोग लगे रहे। ज्ञात हो कि निर्वतमान में OPERATION SINDOOR के लिए MIZORAM के CAPT SAILO को आप ही ने कीर्ति चक्र से नवाज़ा। उसी प्रकार आप ही ने ईसाई सेनापतियों को भी परम विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत किया – LT.GEN MICHAEL FERNANDES व् LT.GEN IVAN D’CUNHA । इन सबको ध्यान में रखते हुए आपसे बस यही निवेदन है कि भारतीय संविधान के प्रावधानों के अनुसार हमें और हमारी संस्थाओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाये। ज्ञापन का दौरान पादरी जितेंद्र सिंह, छोटे भाई नोरोहा, संतोष पांडे जितेंद्र लाल, अनिल गिल्बर्ट, पादरी सैमसंग सिंह, के.के एंथोनी संजय एंथोनी नोएल जॉर्ज इत्यादि लोग रहे!

कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में स्वच्छता पर जोर, ग्राहकों को मिलेगा सुरक्षित भोजन
कानपुर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का आश्वासन
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश 