महर्षि वाल्मीकि उपवन मेला कमेटी का 29वाँ सम्मान समारोह संपन्न, नीट और बीटेक के मेधावियों का हुआ सम्मान
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं, मेहनत से बुलंदियां छुएं बच्चे: प्रमिला पाण्डेय
कानपुर-मोतीझील स्थित वाल्मीकि उपवन में महर्षि वाल्मीकि उपवन केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा 29वाँ वार्षिक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मानित कर उनकी हौसला-अफजाई की गई समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया इस अवसर पर समाज के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बीटेक, एमटेक, बीएससी और नीट (NEET) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के झंडे गाड़े है खेल जगत से अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में चयनित प्रीति हजरिया को उनकी उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के बच्चों को अवसर मिले तो वे किसी भी ऊंचे मुकाम को हासिल कर सकते हैं विशिष्ट अतिथि आलोक मिश्रा ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनके विद्यालय में गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी कमेटी के संरक्षक प्रकाश हजरिया ने नगर निगम से मांग की कि वाल्मीकि समाज के विवाह कार्यक्रमों हेतु ‘लॉन नंबर दो’ कमेटी को आवंटित किया जाए इस पर महापौर ने उचित समय पर सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया समारोह में पूर्व विधायक सतीश निगम, रामगोपाल समुद्री, मुन्ना पहलवान, सुरेश भारती, मुन्ना हजरिया, श्रीकांत रामस्वरूप, बृजेंद्र मकोरिया और सतीश वाल्मीकि सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे अन्य उपस्थित लोगों में सुनील लोहिया, सत्य नारायण गहरवार, विनय सेन, कैलाश मुंगेर, प्रेमा देवी, शिवा पांडे, दिनेश सुदर्शन, धनीराम बौद्ध, राजेश तिलकधारी और राधेश्याम भारती प्रमुख थे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 