बी.कॉम छात्र की बीच बाजार बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, काकादेव थाना क्षेत्र के पांडु नगर में दबंग युवकों का तांडव, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित पांडु नगर इलाके में सोमवार रात दबंग युवकों द्वारा एक बी.कॉम छात्र की बीच बाजार बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब आधा दर्जन युवक छात्र को घेरकर थप्पड़ और घूंसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। शोर-गुल सुनकर पास के रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्र की पहचान गीता नगर निवासी अमन सोनकर के रूप में हुई है। पीड़ित के अनुसार सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपने दोस्तों के साथ मानस मंच पार्क के पास चाय पीने गया था। इसी दौरान पास की गली में शराब पी रहे युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए अमन को दौड़ा लिया।
पीड़ित अमन ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वह पांडु नगर स्थित सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट के पास पहुंचा, जहां आरोपियों ने उसे लात घुसे से पीटा इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों द्वारा बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उपदेश टाइम्स अखबार वायरल वीडियो की पोस्ट नहीं करता है।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों का वितरण
एमएसएमई एक्सपो-2026 एवं वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
जीआरपी की तत्परता से घर से नाराज होकर आई किशोरी को ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत परिजनों से मिलाया
महापौर ने 21 मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र होली व गंगा मेला की तैयारियों पर आज अहम समीक्षा बैठक
बिठूर में प्रतियोगी छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,सुसाइड नोट बरामद 