टूटी पड़ी पैराफिट बॉल की मरम्मत करते कर्मचारी, खबरों के बाद लिया जिम्मेदारों ने संज्ञान, बनवाई गई टूटी पैराफिट बॉल
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। पिछले कई सालों से ग्राम सामी के नहर पुल की पैराफिट बॉल टूटी पड़ी थी जो हादसों को दावत दी रहा था। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अंजान बने हुए थे लेकिन खबरों के बाद जिम्मेदारों ने संज्ञान लेकर टूटी पैराफिट बॉल की मरम्मत करा दी है।
ग्राम सामी नहर पुल पर एक साइड की आधी पैराफिट वॉल पिछले कई सालों से टूटी पड़ी थी। उक्त पुल पर लोगों की दिन-रात आवाजाही बनी रहती है और पुल पर पैराफिट वॉल नहीं होने से हादसों का डर सताता रहता था। कई बार ग्रामीणों ने समस्या को लेकर अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ। अभी तीन दिन पूर्व बसपा के नगर अध्यक्ष पालिका सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने जोर-शोर से इस समस्या को उठाते हुए एसडीएम के यहां शिकायत की थी। जिसको लेकर ग्रामीण सुबह ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिससे विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटी और आनन-फानन में उक्त टूटी पड़ी पैराफिट वॉल का निर्माण कराया। बसपा अध्यक्ष ने अमर उजाला का धन्यवाद भी किया है और कहा, अगर मीडिया इस मसले को न उठाती तो शायद अधिकारी कान भी नहीं देते।

विवाह संस्था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच नई खाई -ललित गर्ग-
चार दिवसीय लिफाफा एवं पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण सकुशल संपन्न,श्रृजन सोसाइटी का रहा विशेष योगदान
तेज होती हथियारों की होड़ और अस्थिर होती विश्व व्यवस्था -ः ललित गर्ग :-
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन की बेटी की शादी में लगा राजनैतिक व सामाजिक व मीडिया के व्यक्तियों का जमावड़ा
विवादों में फंसी कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’
सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश कार्यकारी बैठक एवं तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया 