कानपुर में संत रविदास जयंती पर निकली 38वीं भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
कानपुर में संत रविदास जयंती के अवसर पर परंपरागत रूप से 38वीं भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
संत रविदास जयंती समारोह समिति, विजयनगर कानपुर के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
शोभायात्रा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, विजयनगर से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होकर विजयनगर, शास्त्रीनगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई संत रविदास आश्रम, ईदगाह मेला और नाना राव पार्क फूलबाग स्थित केंद्रीय मेला में पहुंचकर संपन्न हुई।
नगर स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं सात दिव्य झांकियां, जिनमें तथागत भगवान बुद्ध, संत रविदास–मीरा बाई, महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, वीरांगना झलकारी बाई और सम्राट अशोक महान के जीवन व विचारों का जीवंत चित्रण किया गया।
मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर स्वागत शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को मिश्री और प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरविंदर सिंह लॉर्ड ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने पूरी जिंदगी समाज में समता, समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश दिया।
वहीं मुख्य वक्ता गौतम कुमार अंबेडकर ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन दर्शन आज भी सामाजिक समानता की प्रेरणा देता है।
समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम भारतीय ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां मानवता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का मजबूत संदेश पूरे शहर को दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाएं किसान : सूर्य प्रताप शाही
सफलता की राह में समय का प्रबंधन और एकाग्रता जरूरी, छात्राओं को अफसरों ने दिए करियर के मंत्र 