10 साल से स्ट्रीट वेंडर्स कानून लागू नहीं, राष्ट्रीय वेंडर्स दिवस पर उठा बड़ा सवाल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
राष्ट्रीय वेंडर्स दिवस के अवसर पर हिंद महिला सभा, कानपुर स्ट्रीट वेंडर्स संगठन की ओर से स्ट्रीट वेंडर्स के अधिकारों और समस्याओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। संगठन ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में लागू हुए स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम का पालन कानपुर नगर निगम क्षेत्र में बीते 10 वर्षों से नहीं किया जा रहा है।
संगठन ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण शहर के फुटपाथी और रेहड़ी-पटरी दुकानदार आज भी अव्यवस्था, ट्रैफिक जाम, उत्पीड़न और असुरक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वेंडर्स नेताओं का कहना है कि इन समस्याओं की जड़ में कानून का सही ढंग से लागू न होना है।
राष्ट्रीय वेंडर्स दिवस के अवसर पर संगठन ने प्रमुख मांगें उठाईं। इसमें वर्ष 2025 में टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) की नियमित बैठकें आयोजित किए जाने, शहर में हर कम से कम 5 वेंडिंग जोन चिन्हित करने, बिना वेंडिंग जोन बनाए किसी भी वेंडर को न हटाने, समग्र कानपुर नगर का सर्वे शीघ्र कराने और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण दिए जाने की मांग शामिल है।
संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक कानून का सही क्रियान्वयन नहीं होगा, तब तक वेंडर्स का जीवन सुरक्षित नहीं हो सकता। इस अवसर पर आभा चतुर्वेदी, गीता सिंह सुमेर कली, सीमा, सोमा, राधा सिंह, रेखा शुक्ला, आदेश मिश्रा स्वाती शुभम द्विवेदी शिवकुमार सत्यनारायण दिव्यांशु भाले, मुकर्रम, प्रह्लाद सहित अनेक वेंडर्स प्रतिनिधि मौजूद रहे।

समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 